गुरुग्राम
गांव नाहरपुर के पास शुक्रवार दोपहर गैंगवॉर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज आई है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय सविता डागर नाहरपुर में दो बच्चों और सास के साथ रहती थीं। उनकी पांच साल की बेटी और सात साल का बेटा राजीव कॉलोनी स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। सविता शुक्रवार दोपहर करीब पौने 12 बजे बच्चों को स्कूल से लेने निकली थीं। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। छह गोलियां लगने से सविता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि सविता गैंगस्टर कौशल का दायां हाथ माने जाने वाले बदमाश अमित डागर की भाभी थीं। उनके पति गांव में खेती बाड़ी करते हैं।
मां की हत्या का लिया बदला!
मार्च में कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे जॉनी हंस की मां की हत्या कर दी गई थी। इसमें अमित डागर व उसके साथियों का नाम सामने आया था। तभी से जॉनी अपनी मां की हत्या का बदला लेने के फिराक में था। सविता के परिजनों का आरोप है कि जॉनी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर यह हत्या की है। इस केस में गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गुर्जर का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने जॉनी हंस, उसके पिता के अलावा मनोज गुर्जर व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन को नामजद कर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला को छह गोलियां लगी थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।