ऐपशहर

खेलो इंडिया के विजेताओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

गुड़गांव के 9 खिलाड़ियों समेत प्रदेश के 102 खिलाड़ियों को हरियाणा राज्यभवन में किया जाएगा सम्मानितएनबीटी न्यूज, गुड़गांव खेलो इंडिया में हरियाणा ...

Navbharat Times 20 Mar 2018, 8:00 am

गुड़गांव के 9 खिलाड़ियों समेत प्रदेश के 102 खिलाड़ियों को हरियाणा राज्यभवन में किया जाएगा सम्मानित

एनबीटी न्यूज, गुड़गांव

खेलो इंडिया में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे, जिसमें गुड़गांव के 9 खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। जनवरी और फरवरी में दिल्ली में पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा से सबसे ज्यादा 407 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें से 102 खिलाड़ियों ने मेडल अपने नाम कर चैंपियन का खिताब जीता था। अब इन सभी 102 को खिलाड़ियों को मंगलवार को चंड़ीगढ़ राजभवन में राज्यपाल सम्मानित करेंगे।

गुड़गांव के असिस्टेंड एजुकेशन ऑफिसर जगदीश ने बताया कि इस लिस्ट में गुड़गांव के 9 खिलाड़ी हैं, जो स्विमिंग समेत, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, आर्चरी के खिलाड़ी हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्विमिंग के 5 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। खेलो इंडिया में अंडर-17 स्विमिंग चैंपियनशिप में गर्ल्स रिले टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसमें खुशी जैन, कनिष्का शौकिन, हर्षिता शौकिन और यशिका रावत शामिल हैं। वहीं खुशी जैन ने 100 मीटर में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। साथ ही 200 मीटर में वीर ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा बास्केटबॉल में नूर लांबा, आर्चरी में हर्ष परासर, बॉक्सिंग में रुद्धिका और यशी शर्मा शामिल हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग