ऐपशहर

गंदगी पर हूडा, बिजली निगम और एचएसआईआईडी को नोटिस

\Bएनबीटी न्यूज, गुड़गांव\Bउद्योग विहार में गंदगी को लेकर नगर निगम ने हूडा, बिजली निगम और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट ...

दीपक आहूजा | Navbharat Times 20 Dec 2019, 8:00 am

\Bएनबीटी न्यूज, गुड़गांव

\Bउद्योग विहार में गंदगी को लेकर नगर निगम ने हूडा, बिजली निगम और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) को नोटिस दिया है। आरोप है कि उद्योग विहार के फेज-1 से लेकर 5 तक ग्रीन बेल्ट और खाली प्लॉट्स में कूड़ा पड़ा है, जिसे नहीं उठाया जा रहा है। हूडा और बिजली निगम की जमीन पर भी कूड़ा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कूड़ा नहीं उठाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कूड़ा उठाने का खर्च भी वसूल किया जाएगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंदगी को लेकर नगर निगम को एयर एक्ट के तहत नोटिस दिया है। नगर निगम के अडिशनल कमिश्नर वाई. एस. गुप्ता ने कहा कि तीनों विभागों से आग्रह किया है कि वे कूड़ा उठाएं। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
दीपक आहूजा

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग