प्रमुख संवाददाता, गुड़गांव : नगर निगम की ओर से गुरुवार को सुखराली एन्क्लेव में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां पर आधा दर्जन से अधिक निर्माण ढहाए गए। नगर निगम की टीम दोपहर बाद यहां पर पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते लोग पीछे हट गए। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग के एसडीओ अमित लठवाल ने बताया कि इस बारे में नगर निगम के पास शिकायतें थी। बार-बार नोटिस के बाद निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
सुखराली एन्क्लेव में अवैध निर्माण किया ध्वस्त
नगर निगम की ओर से गुरुवार को सुखराली एन्क्लेव में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां पर आधा दर्जन से अधिक निर्माण ढहाए गए। नगर निगम की टीम ...
Navbharat Times 20 Mar 2020, 8:00 am