\Bएनबीटी न्यूज, गुड़गांव : \Bस्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लोक निर्माण मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शनिवार को भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने वेतन विसंगतियों, एनएचएम के कर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग में शामिल करने के लिए ज्ञापन दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शक्ति सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। आउटसोर्स के सभी कर्मचारी सेवा नियम से वंचित रह गए है। नैशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को पक्का कर सेवा सुरक्षा मिले। इसके लिए सरकार को जल्द नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि कर्मचारियों की इन मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर अमल करेगी।
मंत्री से मिले कर्मचारी
\Bस्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लोक निर्माण मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शनिवार को भारतीय मजदूर संघ ...
Navbharat Times 28 Jul 2019, 8:00 am