ऐपशहर

स्नैपडील के नाम पर कर ली 1 लाख की ऑनलाइन ठगी

पीड़ित नीलराज ने बताया कि उनका अकाउंट सोहना के एक्सेस बैंक में है। उनके पास एक अनजान युवक का फोन आया। उसने खुद को स्नैपडील साइट का कर्मी बताया।

नवभारत टाइम्स 14 Oct 2019, 11:54 am
सोहना
नवभारतटाइम्स.कॉम online-fraud

एक युवक ने चालाकी से दूसरे युवक से ओटीपी पूछ कर उसके अकाउंट से करीब 1 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नीलराज ने बताया कि उनका अकाउंट सोहना के एक्सेस बैंक में है। उनके पास एक अनजान युवक का फोन आया। उसने खुद को स्नैपडील साइट का कर्मी बताया।

उसने कहा कि आपका कुछ रिफंड आना है, इसके लिए आपके खाते की डिटेल चाहिए। उसने 4 बार पीड़ित के फोन पर आया ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके अकाउंट से 99 हजार 996 रुपये निकाल गए। पीड़ित ने सोहना पुलिस को एक शिकायत दी है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग