ऐपशहर

एग्जिक्यूटिव मैनेजर पर लगा रेप का आरोप

प्रमुख संवाददाता, गुड़गांव पुलिस ने अलग-अलग एरिया में रेप के दो केस दर्ज किए हैं। एक मामला शहर के हंस एन्क्लेव एरिया का है। यहां पर किराए रहने ...

Navbharat Times 29 Jul 2019, 8:00 am

प्रमुख संवाददाता, गुड़गांव

पुलिस ने अलग-अलग एरिया में रेप के दो केस दर्ज किए हैं। एक मामला शहर के हंस एन्क्लेव एरिया का है। यहां पर किराए रहने वाली एक महिला ने अपने सहकर्मी पर ही रेप का आरोप लगाया है। मामला एक साल पुराना है। दूसरा मामला बिलासपुर थाना एरिया के एक गांव का है। यहां पर गांव में विवाहिता के साथ रेप का आरोप पड़ोस के युवक पर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने दोनों केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से सोनीपत के एक गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला शहर के उद्योग विहार में एक कंपनी में बतौर अकाउंट मैनेजर काम करती है। वह शहर में हंस एंक्लेव एरिया में रहती है। इस महिला के पड़ोस में रोहतक के राजीव नगर निवासी मंजीत सिंह नामक युवक रहता है। वह भी महिला के साथ उसी कंपनी में एग्जिक्यूटिव मैनेजर के पद पर काम करता है। एक साल पहले उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह आपस में बातें करने लगे। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे बहला फुसलाकर होटल में ले गया। यहां पर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की भी धमकी देता रहा। महिला वेस्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबाला ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। रेप का दूसरा मामला बिलासपुर थाना एरिया का है। यहां पर एक 29 वर्षीय महिला ने पड़ोस के युवक पर रेप का आरोप लगाया। आरोप है कि वह युवक की मदद से उसके साथ बाइक पर बाजार जा रही थी। इसी दौरान वह उसके एक होटल पर ले गया। इस दौरान उसके साथ रेप किया। मानेसर महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग