एनबीटी न्यूज, गुड़गांव : 'समान काम, समान वेतन' की मांग पूरी न होने पर एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ गुड़गांव इकाई की बैठक में तय किया कि 25 व 26 अक्टूबर को हड़ताल कर अस्पताल के सभी काम-काज ठप कर दिए जाएंगे। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हरि राज ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को हड़ताल करने पर मजबूर कर रही है। सरकार ने 5 नवंबर 2016 को मांगों को पूरा करने का वादा किया था। करीब एक साल पूरा हो जाने पर भी कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में 25 व 26 अक्टूबर को हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल कल से
'समान काम, समान वेतन' की मांग पूरी न होने पर एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ गुड़गांव इकाई की बैठक ...
Navbharat Times 24 Sep 2017, 8:00 am