वस, गुड़गांव : रोडरेज में कार में सवार व्यक्ति पर महिला से छेड़छाड़ व बदतमीजी का आरोप लगा है। महिला ने डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। एक महिला सिकंदरपुर यू ब्लॉक के पास मार्केट के सामने सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक कार सामने से आई और उसका साइड मिरर महिला के हाथ में लग गया। महिला ने कार चालक का विरोध किया तो वह उल्टे महिला को ही धमकाने लगा। इसी पर विवाद बढ़ गया और आरोपित ने बदतमीजी करते हुए महिला से अभद्रता की। पति के आने पर देर रात महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। डीएलएफ फेज-3 थाना के एएसआई जसवंत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया। उसकी पहचान मूलरूप से अलवर राजस्थान निवासी कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
रोडरेज में महिला से छेड़छाड़
रोडरेज में कार में सवार व्यक्ति पर महिला से छेड़छाड़ व बदतमीजी का आरोप लगा है। महिला ने डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित को ...
Navbharat Times 20 Sep 2018, 8:00 am