ऐपशहर

रोहतक: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशोक काका राज्य के पूर्व सीएम भूपेंद्र...

एजेंसियां 22 Apr 2016, 2:16 pm
रोहतक
नवभारतटाइम्स.कॉम congress leader ashok kaka shot dead in rohtak
रोहतक: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या


हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशोक काका राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थे।

बताया जा रहा है कि अशोक को तीन लोगों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह मॉडल टाउन इलाके में सुबह पार्क में टहल रहे थे। गोली मारने के बाद मोटरसाइकल पर सवार तीनों बदमाश भागने में सफल रहे।

घायल अवस्था में अशोक को नजदीक के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सायेंसेज ले जाया गया लेकिन यहां आने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कांग्रेस नेता अशोक काका हरियाणा जूलर्स असोसिएशंस के अध्यक्ष भी थे।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छान-बीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद वजह हो सकता है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसमें भागते हुए बदमाशों की तस्वीर कैप्चर हुई हो।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग