ऐपशहर

हरियाणा: 8-9 जनवरी की हड़ताल में हिस्सा लेंगे रोडवेज कर्मचारी

8-9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भी शामिल होंगे। इस बात का निर्णय उन्होंने बैठक में लिया।

नवभारत टाइम्स 19 Dec 2018, 12:32 pm
रोहतक
नवभारतटाइम्स.कॉम Haryana

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 8-9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकारी विभागों में ठेका प्रथा और निजीकरण की नीति को खत्म नहीं किया गया तो कर्मचारी किसी भी प्रकार के आंदोलन के लिए तैयार हैं। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने की।

धनखड़ ने प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने रोडवेड के निजीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज की तालाबंदी पर उतारू है। रोडवेज जैसे महत्वपूर्ण विभाग में निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकार निगम बनाने का प्रयास कर रही है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से कई वादे किए थे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग