भरतपुर। राजस्थान के कुम्हेर डीग से वर्तमान कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपनी ही सरकार को भरी सभा में कठघरे में खड़ा कर दिया। सरकार के मंत्रियों और पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को जमकर आड़े हाथों लिया। सरकार को आइना दिखाते हुए मंच से पूछा कि जनता ने तो कांग्रेस सरकार को पूरा समर्थन दिया लेकिन सरकार ने क्या किया? अब समय है कि आप भी जनता का ख्याल रखें। क्योंकि भरतपुर जिले में आज सड़क बिजली पानी की समस्या विकराल बनी हुई हैं और एक भी सड़क सही नहीं है। वहीं किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चुटकी लेते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा से कहा कि किसानों के लिए खाद कहां है? उन्होंने यह भी कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां के लड़कों की शादी तक नहीं हो रही है।
विश्वेंद्र सिंह भरतपुर के ऊंचा नगला में कांग्रेस की सभा को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, राजस्थान कांग्रेस की ओर से भरतपुर के ऊंचा नगला से गुरुवार को लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च शुरू किया गया। लेकिन सभी कांग्रेसी बॉर्डर से ही वापस लौट आए। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में यह पैदल मार्च यूपी के बॉर्डर से वापस लौट आया। यूपी पुलिस की कोई रोक टोक नहीं देखी जिस डोटासरा और कांग्रेस विधायकों ने लखीमपुर खीरी जाने का मूड बदल लिया। डोटासरा बॉर्डर से यह कहकर वापस भरतपुर की तरफ लौट लिए की कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों से मिल लिए इसलिए हमारे जाने की कोई जरुरत नहीं है।