ऐपशहर

दूल्हा रात 2 बजे तक बारातियों संग नाचता रहा, नाराज लड़की वालाें ने बारात को बैरंग लौटाया, दुल्हन की दूसरे युवक से की शादी

Rajasthan News: राजस्थान में एक दुल्हे को अपनी शादी में शराब के नशे में धुत्त होकर बारातियों संग नाचना महंगा पड़ गया। रात 9 बजे घोड़ी पर चढ़कर बारात के साथ चला दूल्हा जब रात 2 बजे तक नहीं पहुंचा तो दुल्हन नाराज हो गई। बारात को बैरंग लाटाया और लड़की वालों ने दूसरे लड़के से शादी कर दुल्हन को विदा कर दिया।

Edited byसम्ब्रत चतुर्वेदी | Lipi 18 May 2022, 1:28 am

हाइलाइट्स

  • डीजे पर हुडदंग मचाना दूल्हे को पड़ा भारी
  • रात 2 बजे तक नाचते रहा, दुल्हन फेरों के लिए इंतजार करती रही
  • नाराज लड़की वालों ने बारात बैरंग लौटाई
  • लड़की की दूसरे लड़के से शादी कर विदाई भी की
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
नवभारतटाइम्स.कॉम A groom in Rajasthans Churu partied late during his baarat, while his disgruntled bride married another man
दूल्हा नशे में देर रात तक नाचता, हुड़दंग मचा रहा, दुल्हन ने दूसरे युवक से शादी कर बारात लौटाई।
चूरू : राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ में बारात लेकर शादी रचाने गए एक दूल्हे को बिना दुल्हन बारात के साथ बैरंग लौटना पड़ा। यही नहीं दुल्हन ने किसी दूसरे लड़के से शादी रचाई और उसी रात ससुराल के लिए विदाई की रस्म भी हो गई। दरअसल, हरियाणा के सिवानी से दूल्हा अनली अपनी बारात लेकर चूरू के गांव चेलाना बास पहुंचा था। घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा रात 9 बजे शादी के आयोजन स्थल के निकला था। लेकिन नशे में धुत बारातियों के साथ डीजे की धुन पर नाचते-नाचते रात 1 बजे गए लेकिन तब तक भी लड़की वालों के यहां नहीं पहुंचा। इस बीच जल्दी चलने की बात पर बात पर लड़की वालों से कहासुनी भी हो गई। जब दूल्हा रात 2 बजे तक भी नहीं पहुंचा तो दुल्हन भी नाराज हो गई। फिर जाे हुआ, उसके बाद दूल्हे को बारात के साथ वहां बैरंग लौटना पड़ा।

दुल्हन की दूसरे लड़के से उसी रात शादी, विदाई भी

दूल्हे सहित बारातियों को डीजे पर हुडदंग मचाना पूरी बारात को ही महंगा पड़ गया। गांव वालों और दुल्हन के परिजनों ने न केवल बारात को लौटा दिया बल्कि दुल्हन की भी दूसरे लड़के से उसी समय शादी कर दी। साथ ही उसकी ससुराल के लिए विदाई की रस्म भी पूरी कर दी।

नशा उतरा तो दूल्हे सहित थाने पहुंचे बाराती

सुबह जब बारातियों का नशा उतरा तो दूल्हे सहित सभी राजगढ़ थाने पहुंच गए। जहां दूल्हे ने अपनी शादी को लेकर राजगढ़ थाने में गुहार लगाई। राजगढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश की। तब जाकर मामला शान्त हो पाया। दरअसल, हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट, दुल्हा बनकर बारात सहित बीती रात राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजु को लेने पहुंचा था। लेकिन नशे में धुत बारातियों और दूल्हे को देर रात तक हुड़दंग करना महंगा पड़ा।
Dowry Harassment: शादी के 7 फेरों के बाद भी नहीं हुई विदाई, दहेज कम दिया तो 2 दुल्हनों को छोड़ गए दूल्हे
150 बाराती पहुंचे, रात 1:15 बजे का था शादी का मुहुर्त
हरियाणा से करीब डेढ़ सौ से अधिक बराती चेलाना बास पहुंचे थे। गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते दूल्हा और बाराती ढुकाव(स्वागत की रस्म) में शामिल हुए। रात 9 बजे के करीब दूल्हा वहां से दुल्हन को लेने डीजे के साथ रवाना हुआ। शराब का नशा कहें या लापरवाही रात को 2 बजे तक भी बाराती और दूल्हा वहां नहीं पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों के बार-बार आग्रह किया। शादी का मुहुर्त रात 1:15 बजे का बताया गया, लेकिन फिर भी 2 बजे दूल्हा नहीं पहुंचा।

नाराज दुल्हन ने किया ऐसे दूल्हे से शादी करने से इनकार

बार-बार मनुहार करने पर भी जब रात 2 बजे तक दूल्हा नहीं पहुंचा तो दुल्हन भी नाराज हो गई। लड़की का परिवार भी इससे खफा था। इसके बाद क्या था देखते ही देखते, 'चट मंगनी पट ब्याह' की कहावत चरितार्थ करते हुए दुल्हन के किसी ओर के साथ सात फेरे कर दिए। कुछ ही देर बाद दुल्हन को विदा भी कर दिया गया।
Dausa News : बारात आने से पहले ही मचा हड़कंप, खाना खाकर 150 से अधिक बीमार
दूल्हे की खुमारी उतरी तो थाने पहुंचा

इधर, नशे की खुमारी में जब बारात लड़की वालों के घर तक पहुंची तो लड़की के पिता ने बारात को बैरंग लौटा दिया। बाद में दूल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने पहुंचे। लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्या रिश्ता निभा पायेंगे? बहरहाल पुलिस ने समझाइश की है। जिसके बाद दोनों पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर शादी कैंसिल होने पर लिखित में बयान दर्ज कराए हैं।
लेखक के बारे में
सम्ब्रत चतुर्वेदी
नवभारत टाइम्स डिजिटल के सहायक समाचार संपादक। पत्रकारिता में राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, नेटवर्क18 जैसी संस्थाओं के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 17 साल का सफर। देश-प्रदेश, खेल और शिक्षा, कला एवं संस्कृति जगत में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों में दिलचस्पी के साथ सीखने की सतत ललक...... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग