जयपुर, तीन सितम्बर :भाषा: राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर बुधवार को चाय पर आमंत्रित किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल के सम्मान में चार सितम्बर को अपने राजकीय निवास पर शाम चार बजे चाय का कार्यक्रम रखा है। राज्यपाल सिंह बुधवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री के राजकीय निवास पर जायेंगे। कल्याण सिंह ने चार सितम्बर 2014 को राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है। सिंह का सोमवार नौ सितम्बर को जयपुर से लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को चाय पर आमंत्रित किया
जयपुर, तीन सितम्बर :भाषा: राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर बुधवार को चाय पर आमंत्रित किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल के सम्मान में चार सितम्बर को अपने राजकीय निवास पर शाम चार बजे चाय का कार्यक्रम रखा है। राज्यपाल सिंह बुधवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री के राजकीय निवास पर जायेंगे। कल्याण सिंह ने चार सितम्बर 2014 को राज्यपाल
भाषा 3 Sep 2019, 7:45 pm