जयपुर: राजस्थान में जहां राज्यसभा चुनाव (Rajya sabha election in Rajasthan) की सरगर्मियां तेज है। वहीं इसी बीच उदयपुर की बाड़ेबंदी (Congress badabandi udaipur ) में मौजूद आपदा राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल (Govind ram meghwal) से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने की खबर सामने आई हैं। मंत्री मेघवाल को मलेशिया से वॉट्सएप किया गया, इसके बाद कॉल करने वाले शख्स ने फिरौती नहीं दिए जाने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात 10 बजे पुलिस (Rajasthan police ) को इस पूरे प्रकरण की जानकारी मिली है। इसके बाद बुधवार को दोपहर 1 बजे FIR दर्ज की गई है। अब साइबर टीम इस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
धमकी देने वाले शख्स ने खुद को बताया लॉरेंस विश्नोंई गैंग का सदस्य
पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। IG ओम प्रकाश खुद इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान सुनील विश्नोई उर्फ सेठी के रूप में की गई है, जो बीकानेर के खाजूवाला के दस बीडी चक का रहने वाला है। सुनील ने खुद को लॉरेंस गैंग के संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) का मेंबर बताया है। साइबर टीम और राजस्थान पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद तफ्तीश तेज कर दी है। साथ ही मामले में अहम जानकारी जुटाई जारी रही है।
पुलिस ने लिया 23 युवक और एक महिला को हिरासत में पुलिस के अनुसार यह जानकारी मिली है कि सुनील फिलहाल मलेशिया में जॉब कर रहा है। सुनील के संपर्क में आए 23 युवकों और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है। इसमें 11 युवक और एक महिला को बीकानेर पुलिस ने और 12 युवकों को श्रीगंगानगर पुलिस ने हिरासत में लिया हैं।