ऐपशहर

गहलोत सरकार की पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम का निधन, CM गहलोत सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक

Rajasthan news: गहलोत सरकार की पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम का निधन (Indira mayaram passed away) हो गया है। उनके निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है।

Edited byखुशेंद्र तिवारी | नवभारतटाइम्स.कॉम 17 Jul 2022, 2:26 pm
जयपुर: राजस्थान की वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम का निधन (indira mayaram demise ) देर रात शनिवार हो गया। जयपुर के सांगानेर से दो बार विधायक रह चुकी इंदिरा मायाराम की निधन को राजस्थान की राजनीति के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं उनके निधन से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर है। गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रही 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंली देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि इंदिरा मायाराम लंबे समय से वे बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
नवभारतटाइम्स.कॉम indira mayaram passed away




सीएम गहलोत- सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त
इंदिराया मायाराम के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इंदिरा मायाराम 85 वर्षीय की थी। वहीं शांत स्वभाव के साथ अच्छी राजनीतिक कुशलता के लिए जानी जाती थी।

जयपुर के प्रगतिशील किसान को भारत सरकार के मंत्री ने किया सम्मानित, जानिए कितनी खास है उनकी उपलब्धियां

इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम चर्चित आईएएसबता दें कि पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज इंदिरा मायाराम का आज दोपहर बाद लाल कोठी स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
खुशेंद्र तिवारी
नवभारत टाइम्स डिजिटल में राजस्थान के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता की शुरुआत प्रिंट माध्यम से की। राजस्थान पत्रिका जयपुर में शिक्षा , कला , एंटरटेनमेंट और पॉजिटिव खबरों को लेकर काम किया। गुलाबी नगरी (जयपुर) का वासी, राजनीति और कला में विशेष रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग