जयपुर: राजस्थान के राजनैतिक गलियारों में बीते कई दिनों से अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। चर्चाएं इसलिए हो रही है क्योंकि इन दोनों के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पिछले तीन साल से खींचतान चल रही है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर चुके हैं। बयानबाजी के बाद सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर आन्दोलन शुरू कर दिया। पहले अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ अनशन किया और बाद में जन आकोश यात्रा निकाली। सचिन पायलट के बगावती तेवरों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने इशारों-इशारों में बड़ा ऑफर दे दिया है। बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट गलत पार्टी में हैं। उन्हें पार्टी से बाहर आना चाहिए।
बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस भले ही सचिन पायलट को कुछ भी बनाने का ऑफर दे दे लेकिन, जनता तो कांग्रेस को वोट देगी नहीं। इसी दौरान बेनीवाल ने यह भी कहा कि पायलट गलत पार्टी में है। उन्हें जल्द पार्टी से बाहर आना चाहिए। यही सही समय है।
'कांग्रेस भले ही पायलट को कुछ भी बनाने का ऑफर दे लेकिन...'
आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे। गहलोत पायलट विवाद से जुड़े सवाल पूछे जाने पर बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टियां हैं। कांग्रेस में रहते हुए पायलट ने करप्शन की बात उठाई। यह तो ठीक है लेकिन, पार्टी में रहकर वे कुछ नहीं कर पाएंगे। प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी के षड्यंत्र को जान गई है।बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस भले ही सचिन पायलट को कुछ भी बनाने का ऑफर दे दे लेकिन, जनता तो कांग्रेस को वोट देगी नहीं। इसी दौरान बेनीवाल ने यह भी कहा कि पायलट गलत पार्टी में है। उन्हें जल्द पार्टी से बाहर आना चाहिए। यही सही समय है।