ऐपशहर

Rajasthan live : कोटा में बड़ा हादसा, चंबल में डूबी नाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रदेश की सबसे बड़ी अपडेट है कि प्रदेश में एक साल से लगी तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है। हालांकि कोविड -19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा।

नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Sep 2020, 2:19 pm
जयपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम rajasthan live all updates about ashok gehlot rajasthan weather
Rajasthan live : कोटा में बड़ा हादसा, चंबल में डूबी नाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रदेशवासियों के सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि राज्य सरकार की ओर से तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है। वहीं प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।


अपडेट @ 01. 15 AM : कोटा चंबल हादसा : 11 लोगों की डूबने से मौत
राजस्थान के कोटा जिले में नाव पलॉने से हुए हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अभी भी 14 लोग लापता है। वहीं इधर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने मृतक आश्रितों को तत्काल सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रु की सहायता राशि जारी करने के दिये निर्देश है।


अपडेट @ 10. 15 AM : कोटा चंबल नदी में डूबी नाव
कोटा स्थित चंबल नदी के गोठड़ा कला क्षेत्र के बड़ा हादसा हो गया। यहां कमलेश्वर धाम जाते हुऐ यात्रियों से भरी नाव चंबल नदी में पलटी गई है, जिसके बाद जिला प्रशासन में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 50 आदमी नाव में सवार थे, जिसमें 20 लोग को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।


अपडेट @ 9.40 AM : प्रदेश की निजी लैब में होगी अब सबसे सस्ती जांच
प्रदेश की निजी लैब्स में अब देशभर में सबसे सस्ती कोविड जांच होगी। सीएम अशोक गहलोत ने निर्देश पर अब राज्य सरकार ने प्रदेश के निजी अस्पतालों और निजी लैब में कोरोना जांच की फीस 2200 से घटाकर 1200 रुपये कर दी है।

अपडेट @ 9.00 AM : राजस्थान में हटी तबादलों पर रोक
प्रदेश में तबादलों पर रोक हटा दी गई है। एक साल बाद राज्य सरकार की ओर से हटाई गई रोक के बाद फैसला लिया गया है कि तबादलों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग