जयपुर
राजस्थान के झुंझुनूं में एक निर्मम मां ने अपने ही बच्चे की जान ले ली। चार साल के मासूम की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि महिला ने अपने बेटे को पानी के टैंक में डुबोकर उसकी जान ले ली। बताया गया कि महिला ने बेटे की जान लेने के बाद अपनी कलाई को भी काट लिया। झुंझनूं के चिवाड़ा के एसएचओ लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया, '2010 में शादी के बाद से ही आरोपी सुनीता स्वामी का अपने पति से विवाद चल रहा था। दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं था। सुनीता के दो बच्चे हैं। सुबह लगभग 3 बजे सुनीता चार साल के विवान को घर में ही मौजूद पानी के टैंक में डुबा दिया। इसके बाद वह उसी कमरे में चली गई, जहां उसका पति और दूसरा बेटा सो रहा था।'
बेटे की जान लेने के बाद महिला ने अपनी कलाई काट ली और सोने चली गई। सुबह जब परिवार के बाकी लोग उठे तो सुनीता ने झूठी कहानी बताई। सुनीता ने बताया कि रात में कोई आया और उसने विवान को डुबाने के बाद उसकी कलाई को भी काट दिया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के झुंझुनूं में एक निर्मम मां ने अपने ही बच्चे की जान ले ली। चार साल के मासूम की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि महिला ने अपने बेटे को पानी के टैंक में डुबोकर उसकी जान ले ली। बताया गया कि महिला ने बेटे की जान लेने के बाद अपनी कलाई को भी काट लिया।