ऐपशहर

Nagaur News : मेड़ता सिटी के पंजीयन रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंचे पट्टे के फर्जी दस्तावेज

Rajasthan News : मेड़ता सिटी के पंजीयन रजिस्ट्रार कार्यालय में 4 दिन पहले रेखा पत्नी गजराज नाम से पट्टा पंजीयन के लिए पेश हुआ था। नगर पालिका अध्यक्ष गौतम टाक व अधिशासी अधिकारी रामरतन चौधरी के हस्ताक्षर संदेहजनक लगे। प्रशासन ने रिकॉर्ड खंगाले तो पांव तले जमीन खिसक गई। इस प्रकरण की कोई भी पत्रावली नगरपालिका में नहीं मिली और पट्टे पर लिखित क्रमांक भी फर्जी पाया गया।

guest Sharad-Tak | Lipi 12 May 2022, 9:00 pm
नागौर : मेड़ता नगरपालिका में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त होने के आरोप आए दिन लगते रहे हैं। इन आरोपों को पालिका अध्यक्ष गौतम टाक द्वारा खारिज करने के बाद फर्जी पट्टे के प्रकरण ने पूरे पालिका को सकते में डाल दिया। हालांकि, पालिका अध्यक्ष व ईओ ने इस मामले को लेकर मेड़ता सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करा कर अपनी साख बचाने का प्रयास जरूर किया है। लेकिन, भाजपा पार्षदों ने इस प्रकरण को मुद्दा बनाते हुए पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को उठाया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम rajasthan latest news photo Nagaur

Nagaur News : दलित दूल्हों की बंदौली पर पथराव के मामले में प्रदर्शन
आरोपी के खिलाफ एफआईआर
जानकारी के अनुसार मेड़ता सिटी के पंजीयन रजिस्ट्रार कार्यालय में 4 दिन पहले रेखा पत्नी गजराज नाम से पट्टा पंजीयन के लिए पेश हुआ था। प्रथम दृष्टया नगर पालिका अध्यक्ष गौतम टाक व अधिशासी अधिकारी रामरतन चौधरी के हस्ताक्षर संदेहजनक लगे। नगरपालिका का पट्टा जिस कागज पर छपा हुआ था वह भी संदेहास्पद था। पालिका प्रशासन ने रिकॉर्ड खंगाले तो पालिका कर्मियों के पांव तले जमीन खिसक गई। इस प्रकरण की कोई भी पत्रावली नगरपालिका में नहीं मिली। पट्टे पर लिखित क्रमांक भी फर्जी पाया गया।
Rohit Joshi Rape Case: हनुमान बेनीवाल ने उठाई मंत्री महेश जोशी को बर्खाश्त करने की मांग, गहलोत पर भी लगाए गंभीर आरोप
सीबीआई जांच की मांग के बाद पालिका प्रशासन हरकत में
भाजपा पार्षदों ने बताया कि इस प्रकरण में फर्जीवाड़े की जानकारी लगभग आधे से ज्यादा लोगों को लग गई। इसे लेकर पार्षदों ने ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच की मांग की तब जाकर पालिका प्रशासन हरकत में आया। फिर पालिका अध्यक्ष गौतम टाक व ईओ ने शाह जी के नोहरा निवासी रेखा पत्नी गजराज के खिलाफ पुलिस थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पार्षद पवन पड़तानी ने कहा कि इतनी देर से हुई एफआईआर कई संदेह पैदा करती है। नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की फर्जी मोहर कहां से आई। किस स्टैंप वेंडर के यहां से मोहर बनवाई गई या फिर पालिका के किस कर्मी ने यह मुहर लगवाई। इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही संभव है। पट्टा किस कंप्यूटर पर टाइप हुआ और इसके पीछे संबंधित भूखंड का नक्शा किसने अंकित किया।
लेखक के बारे में
कुलदीप त्रिपाठी
पत्रकारिता में नवभारत टाइम्स डिजिटल, बाइटडांस, न्यूज़ रिपब्लिक, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ 15 साल का सफर। देश-प्रदेश, खेल, यात्रा, कला एवं संस्कृति जगत में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों को सीखने में विशेष दिलचस्पी।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग