ऐपशहर

प्रेग्नेंट महिला के दर्द पर नहीं पसीजा डॉक्टर का दिल, नवजात की मौत, पति बोला- मुस्लिम होने के कारण नहीं किया भर्ती

फिलहाल भरतपुर के ही जनाना अस्पताल में भर्ती है। जनाना अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. रुपेंद्र झा ने बताया कि एक महिला नाजुक स्थिति में डिलीवरी के लिए आई थी। उसे जयपुर रेफर किया गया था।

नवभारतटाइम्स.कॉम 5 Apr 2020, 9:32 am
भरतपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम EUzdbnuUwAA_iR7

राजस्थान में भरतपुर के जनाना अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक मुस्लिम महिला को चिकित्सक ने बिना देखे ही जयपुर रेफर कर दिया। इसके बाद महिला ने एंबुलेंस में ही एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन महिला को प्रसव होने के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला के पति ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि अस्पताल से इसलिए भगा दिया गया कि क्योंकि वो मुस्लिम थे।

विवाद बढ़ने के बाद राजस्थान सरकार पूरी तरह से घिरती जा रही थी। जिसके बाद भरतपुर जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम बना दी है। महिला फिलहाल भरतपुर के ही जनाना अस्पताल में भर्ती है। जनाना अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. रुपेंद्र झा ने बताया कि एक महिला नाजुक स्थिति में डिलीवरी के लिए आई थी। उसे जयपुर रेफर किया गया था।


पीड़ित महिला के पति इरफान खान ने कहा कि मेरी गर्भवती पत्नी को बच्चे को जन्म देना था, उसे सीकरी से जनाना अस्तपताल रेफर किया गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मुस्लिम महिला बताते हुए जयपुर रेफर कर दिया। राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर के सरकारी अस्पताल के ओबीएस और गायनो विभाग के एचओडी पर निशाना साधा। उन्होंने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम मोनित वालिया है। मंत्री ने कहा कि इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता। ये एक सेक्युलर स्टेट है और सरकार ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग