ऐपशहर

राजस्थान: अब राजसमंद में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

राजस्थान के राजसमंद में महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी और तस्वीरों के मुताबिक, गांधी की इस अर्धप्रतिमा से उनके सिर को अलग कर दिया गया है। इससे पहले भी कई सारे महापुरुषों और प्रसिद्ध लोगों की मूर्तियों को तोड़ने या फिर उन्हें नुकसान पहुंचाए जाने की खबरें आ चुकी हैं।

एएनआई 4 Apr 2018, 12:16 pm
राजसमंद
नवभारतटाइम्स.कॉम mahatma

राजस्थान के राजसमंद में महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी और तस्वीरों के मुताबिक, गांधी की इस अर्धप्रतिमा से उनके सिर को अलग कर दिया गया है। इससे पहले भी कई सारे महापुरुषों और प्रसिद्ध लोगों की मूर्तियों को तोड़ने या फिर उन्हें नुकसान पहुंचाए जाने की खबरें आ चुकी हैं।

बता दें कि त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में भीमराव आंबेडकर, गांधी और भगवान हनुमान की मूर्तियों को तोड़े जाने के कई सारे मामले सामने आए थे।


त्रिपुरा में लेनिन के बाद, तमिलनाडु में पेरियार, कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, केरल में महात्मा गांधी, यूपी में आंबेडकर की मूर्तियां निशाने पर थीं। यही नहीं कुछ दिन पहले ही यूपी के बलिया जिले में भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ भी छेड़छाड़ की घटना सामने आ चुकी है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग