ऐपशहर

Rajya Sabha Election 2022: गहलोत के सलाहकार ने प्रियंका गांधी और कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजने की दी सलाह, कन्हैयालाल का भी नाम शामिल

Rajasthan News : बुधवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर तीन नाम सुझाए हैं। इनमें प्रियंका गांधी, प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास और कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं। संयम लोढ़ा ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार को जन कल्याण के लिए कार्य करने को बाध्य करने में तीनों सक्षम हैं।

guest Sharad-Tak | Lipi 25 May 2022, 6:49 pm
शरद टाक, सिरोही : प्रदेश में चार सीटों पर राज्यसभा के चुनावों को लेकर दावेदारों ने अपनी चौसर बिछा दी है। केंद्रीय आलाकमान से लेकर प्रदेश के नेताओं तक जुगाड़ लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्दलीय विधायकों से राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा भी की है। उधर, बुधवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर तीन नाम सुझाए हैं। इनमें प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। संयम लोढ़ा ने ट्वीट किया कि कांग्रेसी नव संकल्प में शासकीय नीतियों को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए केंद्र की सत्ता को बाध्य करने हेतु राज्य चुनावों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास और कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार को राजस्थान से राज्यसभा में भेजने की सलाह दी।
नवभारतटाइम्स.कॉम rajasthan latest news photo sirohi


तो क़्या संयम लोढ़ा के करीबी हैं कवि विश्वास
संयम लोढ़ा ने अपने ट्वीट में देश के जाने-माने कवि डॉ कुमार विश्वास को राजस्थान से राज्यसभा भेजने की सलाह दी। सूत्रों ने बताया कि सिरोही में 6 माह में तीन कार्यक्रमों में कुमार विश्वास ने शिरकत की। इस दौरान संयम लोढ़ा से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। संयम लोढ़ा के ट्वीट के बाद राजनैतिक गलियारों में कई प्रकार की चर्चा छिड़ गई है।
लेखक के बारे में
कुलदीप त्रिपाठी
पत्रकारिता में नवभारत टाइम्स डिजिटल, बाइटडांस, न्यूज़ रिपब्लिक, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ 15 साल का सफर। देश-प्रदेश, खेल, यात्रा, कला एवं संस्कृति जगत में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों को सीखने में विशेष दिलचस्पी।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग