ऐपशहर

Sirohi News: कुख्यात तस्कर आनंदपाल सिंह उर्फ दिकसा गिरफ्तार, पुलिस ने पंचायत राज चुनाव की बाड़ाबंदी से दबोचा

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने कुख्यात तस्कर आनंदपाल सिंह (anandpal singh) काे गुजरात से गिरफ्तार किया है। तस्कर वहां एक फाइव स्टार होटल में रुका था। वहीं पर पंचायत चुनाव के चलते नेताओं की बाड़बंदी की गई थी।

Lipi 31 Aug 2021, 9:23 pm
सिरोही। राजस्थान के सिरोही का कुख्यात तस्कर आनंदपाल सिंह उर्फ दिकसा गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध शराब की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दिकसा को गुजरात से पकड़ा गया। सिरोही पुलिस ने गुजरात के एक फाइव स्टार होटल से उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक फाइव स्टार होटल की घेराबंदी के बाद आनंदपाल सिंह को गिरफ्तार किया। एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। तीन हजार के इनामी अपराधी हिस्ट्रीशीटर आनंदपाल सिंह से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम rajasthan news live update  - 2021-08-31T205727.201


पंचायत चुनाव की बाड़ाबंदी से किया गया गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार डीसा के जिस होटल से आरोपी का पकड़ा उसका नाम अनानतरा पैलेस है। वहां जिले के पंचायतराज चुनावों के बाद प्रत्याशीयों की बाड़ेबंदी हुई थी। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया को यह बाड़ेबंदी में कई भाजपा प्रत्याशी के होने की संभावना है।


एसपी धर्मेंद्र सिंह की एक्साइज के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जाए अभियान के तहत धर्मेंद्र सिंह ने विशेष टीम का गठन कर रखा है। जिले के स्थाई वारंटी वह वांछित इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। कार्रवाई एडिशनल एएसपी देवेंद्र कुमार शर्मा और पिंडवाड़ा वृताधिकारी किशोर सिंह के सुपरविजन में हुई। पुलिस के अनुसार पिछले 1 महीने से आनंदपाल सिंह की गिरफ्तारी की रणनीति बनाई जा रही थी।

कुख्यात तस्कर आनंदपाल सिंह 3 हजार का इनाम घोषित

पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से 3 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अभियुक्त आले दर्जे का बदमाश हिस्ट्रीशीटर शराब तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस की भनक लगते हाथ आना मुश्किल था। पुलिस टीम पिछले काफी टाइम से इसके पीछे लगी हुई थी, लेकिन इसे भनक लगते ही वो भागने में सफल हो जाता था। इस बार पुलिस ने विशेष सतर्कता बरते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


पुलिस टीम को मिलेगा सम्मानकुख्यात शराब तस्कर आनंदपाल सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस की ओर से बनाई गई विशेष टीम को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सम्मानित करेंगे। इस टीम में स्वरूपगंज थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, ASI राजेंद्रसिंह, कांस्टेबल स्वरूपसिंह, बाबूसिंह, बजरंगलाल, बाबूलाल, छगनलाल और तेजाराम की भूमिका सराहनीय रही।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग