बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में कांग्रेस नेता नसीर अहमद का बेटा भी शामिल था, जो अभी फरार चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
बेंगलुरु में हब्बल फ्लाइओवर के पास पुलिस फोर्स पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बेंगलुरु (नॉर्थ ईस्ट) के डीसीपी सी.के. बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के MLC नसीर अहमद का बेटा फयाज भी इस हमले में शामिल था और अभी फरार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात अमृथल्ली पुलिस स्टेशन के पास लगभग साढ़े 12 बजे की है। फयाज नशे की हालत में था और वह पुलिस से उलझ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसने हेड कॉन्सटेबल के साथ हाथापाई भी की।