चेन्नै
तमिलनाडु के ईरोड के एक गांव में ऐंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने कपड़े के बने पालने में महिला को बिठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने रास्ते में एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। घटना से जुड़ा एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी के मुताबिक, ईरोड के बर्गर की रहने वाली 22 वर्षीय गर्भवती महिला को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए ऐंबुलेंस बुलाई। भारी बारिश के कारण जिले की सड़कों की हालत ठीक न होने की वजह से ऐंबुलेंस गांव तक नहीं आ सकी।
इसके बाद महिला के पति ने ग्रामीणों की मदद से कपड़ों के बने पालने में लादकर महिला को अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया। अस्पताल जाने के दौरान महिला ने शिशु को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि मां और बच्चे की हालत ठीक है।
तमिलनाडु के ईरोड के एक गांव में ऐंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने कपड़े के बने पालने में महिला को बिठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने रास्ते में एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। घटना से जुड़ा एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।