हैदराबाद, छह अगस्त (भाषा) यहां नेहरू प्राणी उद्यान में ‘‘बड़ी उम्र की जटिलताओं’’ के कारण 21 साल के रॉयल बंगाल टाइगर की मौत हो गई। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाघ विनय का जन्म चिड़ियाघर में 29 जनवरी, 1998 को हुआ था और उसकी मौत पांच अगस्त की सुबह दस बजकर 45 मिनट पर हुई। इसमें कहा गया है कि बाघ बढ़ती उम्र की समस्याओं से ग्रस्त था जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
नेहरू प्राणी उद्यान में बाघ की मौत

भाषा 6 Aug 2019, 7:35 pm