आगरा, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 743 पहुंच गई है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन मरीजों में एक प्रयोगशाला के कर्मचारी, गर्भवती महिला सहित अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में कोरोना वायरस के 417 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस महामारी से 305 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। इस महामारी से अब तक 21 मरीजों की मौत हुई है।
आगरा में कोरोना वायरस के 42 नये मामले सामने आये
आगरा, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 743 पहुंच गई है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन मरीजों में एक प्रयोगशाला के कर्मचारी, गर्भवती महिला सहित अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में कोरोना वायरस के 417 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस महामारी से 305 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। इस महामारी से अब तक 21 मरीजों की
भाषा 10 May 2020, 7:05 pm