ऐपशहर

आगरा यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

आगरा यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पर शनिवार सुबह कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटना में गजेंद्र बाल-बाल बच गए, जिसके बाद उन्होंनमे पुलिस के पास इस घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नवभारत टाइम्स 18 Jan 2020, 10:09 pm
आगरा
नवभारतटाइम्स.कॉम firing
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के आगरा जिले में आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को उपाध्यक्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, आगरा विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह जिले के दयालबाग इलाके में जेपी अपार्टमेंट में किराए पर रहते हैं। शनिवार को वह अपने साथी शुभम पचौरी और नरेश इंदौलिया के साथ अपनी कार आई20 से खंदारी की तरफ जा रहे थे। तभी कॉलोनी के पास उपकार प्रकाशन के समीप पहले से मौजूद अरुण तोमर एवं मनीष गौतम अपने पांच साथियों के साथ खड़े मिले।

आरोप है कि इन लोगों ने पहले गजेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी को रोका और फिर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में गजेंद्र बाल-बाल बच गए। गजेंद्र ने इस मामले में एक मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुटी है। वहीं प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को वजह मान रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग