आगरा
61 दिनों के बाद पर्यटकों के लिए आज ताजमहल को खोला गया है। ताज के दीदार के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे पर्यटक बुधवार को सूर्योदय होते ही पहुंच गए। यहां कम भीड़ होने के चलते सैलानियों ने संगमरमरी हुस्न को खूब निहारा। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यटकों को सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। वहीं लंबे वक्त के बाद ताज का दीदार कर लोग काफी खुश नजर आए।
सूर्योदय से पहले ही पहुंच गए पर्यटक
लंबे समय बंद रहने के चलते ताज के दीदार के लिए सैलानियों को काफी इंतजार करना पड़ा। बुधवार को आने वाले पर्यटकों को प्रेम की निशानी ताजमहल आज बेहद संवरा हुआ नजर आया। इस दौरान तमाम लोगों ने कहा कि उन्होंने ताजमहल में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।
इतना खूबसूरत नजारा पहले कभी नहीं देखा
लखनऊ से आए आमिर का कहना था कि इससे पहले भी ताजमहल में घूमने आए लेकिन इतनी भीड़ रहती थी कि हम ज्यादा वक्त ताजमहल में नहीं गुजार पाते थे। इस बार ताजमहल में इतना खुलापन और खाली पर दिखाई दिया है, कि घूमने का मजा ही आ गया। गाजियाबाद से आई ममता ने भी अपने परिवार के साथ ताजमहल का आनंद लिया।
सैनिटाइज हुआ ताजमहल
सूर्योदय होते ही ताजमहल को खोल दिया गया पर्यटकों के प्रवेश से पहले ही ताजमहल परिसर को सैनिटाइज किया गया। प्रवेश करने वाले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही ताजमहल परिसर में किसी भी वस्तु या ताजमहल को टच नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
वीआईपी वाली आयी फीलिंग
लखनऊ से अपने परिवार के साथ आए आमिर का कहना था कि इससे पहले भी वह ताजमहल को देख चुके है, लेकिन ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। ऐसा लगा कि जैसे वीआईपी दर्शन मिल रहे हैं।