ऐपशहर

क्या शाइस्ता परवीन के इशारे पर हुई Umesh Pal की हत्या? वायरल वीडियो में अब तक 4 शूटरों के साथ दिखीं

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को अभी तक मुख्य आरोपी समेत अतीक अहमद का बेटा और उसकी पत्नी नहीं मिली है। वहीं, शाइस्ता परवीन का शूटरों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।

Edited byविवेक मिश्रा | Lipi 24 Mar 2023, 8:24 am
शिवपूजन सिंह, प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हैं। वहीं, उमेश पाल हत्याकांड के मेन शूटरों के साथ उनके वीडियो और सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। शाइस्ता परवीन कभी अतीक अहमद के खास शूटर साबिर, गुड्डू मुस्लिम तो कभी राइट हैंड बली पंडित के साथ दिख रही हैं। अब एक अन्य वीडियो में 5 लाख का इनामिया शूटर अरमान के साथ शाइस्ता परवीन दिख रही हैं। भले ही यह वायरल वीडियो पुराना हो, लेकिन शाइस्ता का 5 लाख इनामिया शूटरों के साथ दिखना पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहा है। इससे यह साबित होता है कि सभी फरार 5 लाख इनामिया शूटर्स अतीक अहमद ही नहीं उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन के इशारे पर भी कार्य करते थे।
नवभारतटाइम्स.कॉम Shaista-Parveen


वीडियो में शाइस्ता परवीन के बॉडीगार्ड की तरह रोल अदा करते हुए सभी शूटर्स दिख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह वीडियो सम्भवतः जनवरी-फरवरी का ही है। जब शाइस्ता परवीन बसपा की सदस्यता लेकर महापौर प्रत्याशी के तौर पर जनसम्पर्क कर रही थी। वीडियो में माफिया अतीक की पत्नी डोर टू डोर प्रचार में जुटी दिखाई दे रही हैं।

उमेशपाल हत्याकांड में नामजद

प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। शाइस्ता परवीन उमेश पाल सहित दो सिपाहियों की हत्या में आरोपी साजिशकर्ता में नामजद हैं। पुलिस लगातार खोज रही है, लेकिन शाइस्ता परवीन को पकड़ने में पुलिस विफल रही है।

पहली बार हुआ इनाम घोषित

बाहुबली माफिया अतीक अहमद पर भले ही डेढ़ सौ मुकदमे दर्ज हों, इनामिया घोषित हुए हों, लेकिन उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन पर पहली बार पुलिस का शिकंजा कसा है। पुलिस ने पहली बार शाइस्ता परवीन पर 50,000 का इनाम घोषित किया है।


शाइस्ता परवीन हैं फरार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के कई ठिकानों पर दबिश दी और सुराग लगाने के बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से दूर रही हैं। घटना के तीसरे दिन से ही वह लगातार फरार चल रही हैं।

पूरा कुनबा हुआ नामजद

उमेश पाल और उनके सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों की हत्या में साबरमती जेल में बन्द माफिया अतीक अहमद, बरेली जेल में बन्द उसके भाई अशरफ, बेटे मोहम्मद अली और मो. उमर और असद के साथ शाइस्ता परवीन को नामजद किया था। दो नाबालिग बेटों को पुलिस ने बाल सुधार गृह में रखने की बात कही है। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान कुछ खास शूटर्स का नाम बाद में जोड़ा है।
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग