ऐपशहर

Ramcharitmanas Controversy: होली पर रामचरित मानस की प्रतियां जला दो... विवादित बयान देने वाले सपा नेता गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में सपा नेता लालजी पटेल ने भी रामचरित मानस पर (Ramcharit manas controversy) विवादित बयान दिया था. वीडियाे सामने आने के बाद सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Edited byअभिषेक शुक्ला | Lipi 2 Feb 2023, 8:17 pm
अम्बेडकरनगर: रामचरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी (Ramcharit Manas Controversy) करने वाले सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती देर रात सपा नेता लालजी पटेल को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले को लेकर लालजी पटेल के खिलाफ टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Ramcharitmanas controversy


सपा के पूर्व जिला सचिव लालजी पटेल ने तीन दिन पूर्व रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया था।लालजी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में बोलते हुए कहा था कि राम चरित मानस कोई धार्मिक पुस्तक नही है इसे तो तुलसी दास ने अपनी प्रसिद्धि के लिए लिखा था। सनातन धर्म कई हजार वर्ष पुराना है और ये पुस्तक पांच सौ साल पुरानी है तो ये सनातन धर्म का ग्रन्थ कैसे हुआ। यह समाज को बांटने वाली पुस्तक है जो पिछड़ा और दलित को अपमानित करती है।

'होली पर राम चरित मानस की प्रतियां जलाएंगे'
लालजी पटेल ने कहा कि मैं पूरे देश के पिछड़े और दलित समाज के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरीके से गौतम बुद्ध की पुस्तक को मनुवादियों जलाया था। वैसे ही इस होली पर राम चरित मानस की प्रतियां जलाएंगे।

लालजी पटेल गिरफ्तार

सपा नेता का बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने लालजी पटेल के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजित कुमार सिन्हा ने बताया कि रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर लालजी पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
अभिषेक शुक्ला
अभिषेक नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंंटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग