ऐपशहर

हमारे पूर्वजों का सपना पूरा हो रहा है... राम मंदिर निर्माण देख बोले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास

Ram Mandir Ayodhya: महंत ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति में है। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था, वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भ गृह बन जाएगा और भगवान श्रीराम लला अपने आसन पर विराजमान होंगे।

Edited byऐश्वर्य कुमार राय | नवभारतटाइम्स.कॉम 22 Mar 2023, 2:30 pm
वीएन दास, अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष मणिराम दास जी छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने विक्रम संवत और वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, शरद शर्मा उपस्थित रहे।
नवभारतटाइम्स.कॉम महंत नृत्य गोपाल दास
महंत नृत्य गोपाल दास


मंदिर निर्माण कार्य देखने के बाद महंत ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति में है। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था, वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भ गृह बन जाएगा और भगवान श्रीराम लला अपने आसन पर विराजमान होंगे। यह सौभाग्य होगा कि लाखों भक्त एक साथ श्रीराम जन्म भूमि का दर्शन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा जिस कार्य पर स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री की लगातार नजर हो, उसमें किसी प्रकार का विलंब नहीं होगा। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और निर्माण समिति की लगातार बैठक होने से मंदिर निर्माण में गति लगातार जारी है। छोटे छोटे बिंदुओं पर मंथन होता है।

यही इस महा अभियान की सफलता है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने छ: माह पूर्व मंदिर निर्माण को देखने गए थे। आस्थायी मंदिर में पूजन और दोपहर आरती में भी सम्मिलित हुए।
लेखक के बारे में
ऐश्वर्य कुमार राय
ऐश्वर्य कुमार राय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रड्यूसर कार्यरत। गृहनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश का गोरखपुर, जहां जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने के बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी-डिप्लोमा की पढ़ाई। पेशेवर सफर देश की एकमात्र त्रिभाषीय एजेंसी UNI-वार्ता से शुरू हुआ। फिर NBT के साथ आगे की यात्रा। दिल्ली और लखनऊ कर्मभूमि। यात्रा, सिनेमा, दर्शन, इतिहास में दिलचस्पी।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग