ऐपशहर

अल्लाह की मर्जी से आया हूं... रामलीला में पकड़े जाने पर बोला बुर्का पहना युवक

Bareilly Ramlila News: बरेली में रामलीला के दौरान पकड़ाए एक बुर्काधारी युवक का मामला गरमा गया है। युवक लोगों के सामने तो अपनी जुबान नहीं ही खोली। पुलिस वालों के सामने भी अपना नाम पता नहीं बताया। एक ही बात कहता रहा, अल्लाह की मर्जी से वह यहां आया है।

Curated byराहुल पराशर | नवभारतटाइम्स.कॉम 5 Oct 2022, 9:20 pm
बरेली: बरेली के बहेड़ी में रामलीला के दौरान बुर्काधारी संदिग्ध युवक के पकड़ाने के बाद माहौल गरमा गया है। युवक बहेड़ी में 164 साल से चल रहे श्री रामलीला के दौरान संदिग्ध हालात में घूमता पकड़ा गया। उसने बुरका पहन रखा था। उसके अंदाज से लोगों को शक हुआ। लोगों को लगा कि वह रेकी कर कर रहा है। मेले में वह चल रही तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहा था। लोगों ने जब संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो वह कोई जवाब देने की जगह भागने लगा। उसकी भागने की गति से लोगों का शक गहरा गया। लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद बुर्का हटाने को कहा जाने लगा। जैसे ही उसने बुर्का हटाया, वह युवक निकला।
नवभारतटाइम्स.कॉम Barreilly Youth


मेले में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी कस्टडी में लिया। लोगों को उसके पास से हटाया। मेले की ही धर्मशाला में उसे बंद कर दिया गया। पूछताछ शुरू हुई तो उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस पूछती रही और बार-बार वह कहता रहा कि अल्लाह की मर्जी से वह यहां आया है। अगर अल्लाह चाहेंगे तो उसे सजा मिलेगी। युवक ने कहा कि मेरे रब की मर्जी नहीं होगी तो दुनिया में किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे सजा दे दे।

पकड़े जाने के बाद भी दिखा बेखौफ
मेले की रेकी कर रहे युवक को पकड़ाने के बाद भी चेहरे पर कोई खौफ का भाव नहीं दिखा। थाने ले जाने के लिए पुलिस ने उसे ई-रिक्शा पर बैठने को कहा। इस वह बोला, मैं पैदल ही थाने चलूंगा। चीता सिपाही की बाइक चलाने की डिमांड तक कर डाली। उसकी हिमाकत से कई सवाल उठने लगे हैं। कोई उसकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, कुछ लोग उसकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

मेले में आने वालों के बीच दहशत
मेले में आने वाले लोगों ने इस युवक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि इतनी व्यवस्था के बाद भी यह भीतर घुस गया। इस प्रकार से बेखौफ अंदाज दिखा रहा है। इस प्रकार की घटनाएं श्रद्धालुओं के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। पुलिस के समक्ष लोगों ने मांग की कि पकड़े गए युवक के इरादे की जानकारी ली जाए। पुलिस इस बिंदु पर पूछताछ कर रही है। साथ ही, उसके बारे में भी जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग