ऐपशहर

Basti News : मुंबई में रहता था पति... मायके में महिला से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक महिला ने आरोप लगाया कि मेरा नहाते वक्त का वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल करके लोगों ने वीडियो वायरल होने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके बाद उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद महिला को यह जानकारी हुई।

guest Waseem-ahmad | Lipi 24 Sep 2022, 10:27 pm
बस्ती: उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बस्ती में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है,जहां पर महिला ने आरोप लगाया कि मेरे साथ 9 लोगों ने गैंगरेप किया, इतना ही नहीं महिला का वीडियो बनाकर उसे एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड भी कर दिया। रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना जब महिला ने पुलिस को बताई तो पुलिस भी दंग रह गई।
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


'बाथरूम में नहाते समय बुआ ने बनाया वीडियो'
दरअसल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया है कि मेरा पति मुंबई में नौकरी करता है। पति के मुंबई रहने के दौरान वह अपने मायके,जो कि लखनऊ में स्थित है,वहां गई तो बाथरूम में नहाते समय महिला की बुआ ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला।

इस अश्लील वीडियो को उसकी बुआ ने अपने भाई को दे दी, जिसके सहारे महिला के बड़े पिता ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ यौन शोषण किया।इतना ही नहीं इस वीडियो को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल कर बारी-बारी से उसके भाइयों समेत 9 लोगों ने रेप किया,सबसे बड़ी बात यह है कि इन दुष्कर्म आरोपियों में एक विदेशी भी शामिल है।

महिला को हुई जानकारी फिर दर्ज हुआ मुकदमा
हद तो तब हो गई जब महिला के साथ हुए इस घिनौने कार्य का इन लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर अपलोड भी कर डाला, जिसके बाद महिला के साथ इन व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी जानकारी जब महिला को हुई,तो वह किसी तरह अपने ससुराल पहुंची और ससुराल वालों से अपनी आपबीती सुनाई।

अपनी पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी जैसे ही पति को हुई, वह मुंबई से फौरन बस्ती आ गया और उसकी पत्नी ने उससे रो-रोकर मायके में हुई हैवानियत को सिलसिलेवार ढंग से बताया।जिसके बाद उसके पति ने थाने में तहरीर दिया।फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दी है।
इनपुट-वसीम अहमद
लेखक के बारे में
अभिषेक शुक्ला
अभिषेक नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंंटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग