ऐपशहर

Bhadohi Durga Puja Pandal Fire: 'दुर्गा पूजा पंडाल में हजारों थे, कम से कम 10 की जान गई है'...भदोही अग्निकांड की चश्‍मदीद महिला को सुनिए

भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 64 घायलों का उपचार चल रहा है। 64 में गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी और चार को प्रयागराज रेफर किया गया है।

Authored byविवेक मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 3 Oct 2022, 9:02 am
भदोही: भदोही दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के दौरान वहां मौजूद चश्मदीदों ने आंखों देखा हाल बयां किया है। मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि पूजा पंडाल में लाइटिंग के लिए लाइन खींची गई थी, जिसमें से आग लग गई। दस लोग मर गए हैं। हमारी देवरानी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिस समय पंडाल में आग लगी उस समय वहां पर हजारों लोग थे। 5 सौ लोग घायल हुए हैं। पूरा का पूरा पंडाल ही जलते हुए लोगों के ऊपर गिर पड़ा। हम यहां अपने मरीज से मिलने आए हुए हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Bhadohi-AAg



एक किशोर ने बताया कि हम उधर ही थे, कार्यक्रम चल रहा था। सब लोग कार्यक्रम देख रहे थे। पहले आग लगी तो कोई ध्यान नहीं दिया। जब आग विकराल हुई तो उस ओर लोगों का ध्यान गया और दौड़ पड़े। धक्का-मुक्की में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। बच्चों को काफी चोटें भी आई हैं। बाहर निकलने के दो ही रास्ते थे। एक रास्ता पूरी तरह से बंद था। हमारे एक जानने वाले को भी करंट लगा है।



भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 64 घायलों का उपचार चल रहा है। 64 में गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी और चार को प्रयागराज रेफर किया गया है। 18 लोगों का जिले में ही इलाज किया जा रहा है। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित किया गया है।
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग