ऐपशहर

Bhadohi Fire: भदोही में भयानक हादसा, दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग, 52 लोग झुलसे, 1 की मौत

Fire in Bhadohi UP Durga Pandal : भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग जाने की घटना में 35 से अधिक लोग झुलस गए हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Curated byअभिषेक शुक्ला | नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Oct 2022, 11:35 pm
भदोही : औराई स्थित नारथुआ में दुर्गा पंडाल में आरती के समय भीषण आग लगने से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। इस दौरान 52 श्रद्धालु जहां झुलस गए हादसे में झुलसे 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि आग घटना शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम दुर्गा पंडाल में लगी आग
दुर्गा पंडाल में लगी आग


डीएम गौरांग राठी ने कहा है आग लगने की वजह से 52 लोग झुलस गए हैं। 20 घायलों को वाराणसी BHU रेफर किया गया है। 15 लोगो का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंडाल में डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही के औराई में दुर्गा पंडाल में आग का संज्ञान लिया है। दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की काभदोही जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग जाने से करीब 35 लोग झुलस गए गंभीर रूप से झुलसे 20 लोगों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया यह घटना औराई कोतवाली के पास की है जहां पर दुर्गा पूजा पंडाल में आरती चल रहा था। इस दौरान पंडाल में आग लग गई। आग लगने के दौरान वहां डेढ़ सौ लोग मौजूद थे जिसमें 35 लोगों के झुलसने की सूचना मिली है। इसमें गंभीर रूप से झुलसे 35 लोगों की सूचना सामने आई है, जिसमें 20 लोगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था है प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन बाद में इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।मना की। DM एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

पंडाल में जमा थे 150 से ज्यादा लोग
औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में बड़ी भीड़ जुटती है। रविवार शाम आठ बजे 150 से अधिक महिला-पुरूष पंडाल की आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। उसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। आग तेजी से पंडाल में फैली।
लेखक के बारे में
अभिषेक शुक्ला
अभिषेक नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंंटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग