ऐपशहर

Bulandshahr news : विधवा महिला से 7 साल तक दरिंदगी करता रहा शख्स, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में विधवा महिला से 7 साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद आरोपी महिला के संपर्क में आया। विरोध करने पर आए दिन महिला के साथ मारपीट करने करता था।

Lipi 16 Feb 2021, 1:35 am
बुलंदशहर
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में विधवा महिला से 7 साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद आरोपी महिला के संपर्क में आया। अब वह महिला की बेटी पर बूरी नजर रखने लगा। विरोध करने पर आए दिन महिला के साथ मारपीट करने करता था। पीड़ित महिला की तहरीर पर सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की 7 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला से युवक ने संबंध बना लिए। आरोप है कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर महिला का सात साल से यौन शोषण करता रहा। महिला का कहना है कि वह उसकी बेटी पर गलत नीयत रखने लगा। वह युवक का विरोध करता तो वह उसके साथ मारपीट करता है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
महिला का कहना है कि दोनों मिलकर यौन शोषण के साथ आए दिन प्रताड़ित भी कर रहे है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि महिला की तहरीर पर सिकंदराबाद थाने में 2 के खिलाफ 2 के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जुटी है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी उसका यौन शोषण करता आ रहा है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग