ऐपशहर

सीमा पर तैनात जवान को नहीं मिली छुट्टी, बुलंदशहर पुलिस ने घर पहुंचकर मनाया सैनिक की बेटी का जन्मदिन

बुलंदशहर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। सीमा पर तैनात जवान के बेटे का जन्मदिन के अवसर पर पूुलिस केक लेकर पहुंची और काटा गया। आर्मी के जवान को छुटटी नहीे मिली।

Lipi 20 Jun 2021, 10:53 am
बुलंदशहर
नवभारतटाइम्स.कॉम पुलिसकर्मियों ने मनाया बच्ची का जन्मदिन
पुलिसकर्मियों ने मनाया बच्ची का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। सीमा पर तैनात जवान की बेटी के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस केक लेकर उनके घर पहुंची और बर्थडे मनाया। आर्मी के जवान को छुट्टी नहीं मिल पाई थी। जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले अजय कुमार सेना में नौकरी करते हैं। उनकी सीमा पर पोस्टिंग है। अजय कुमार की बेटी का शनिवार को दूसरा जन्मदिन था।

आर्मी जवान को छुट्टी न मिलने के कारण परिवार और मासूम में काफी मायूसी थी। इसके बाद बच्ची के नाना ने एसपी देहात हरेंद्र कुमार से वॉट्सऐप पर मैसेज कर जन्मदिन में शामिल होने का आग्रह किया। इसके बाद एसपी देहात सुरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को इसके लिए आदेश दिया। एसपी के आदेश के बाद ककोड़ पुलिस केक लेकर सैनिक के घर पहुंच गई।

पुलिसकर्मियों ने मनाया जन्मदिन


आर्मी जवान को छुट्टी न मिलने के कारण दिल्ली के रहने वाले जीत कुमार भारद्वाज ने एसपी देहात हरेंद्र कुमार को वॉट्सऐप पर मेसेज कर जानकारी दी थी कि दामाद आर्मी में है। उनको कोरोना महामारी के कारण छुट्टी नहीं मिल सकी है। उनकी नातिन का जन्मदिन था और उसके पिता नहीं आ पाए थे। इस वजह से उन्होंने एसपी कानपुर देहात से बर्थडे पर शामिल होने का आग्रह किया था।

सेना के जवान की बच्ची के दूसरे बर्थडे पर पुलिसकर्मी केक लेकर उनके घर पहुंच गए और धूमधाम से बच्ची का बर्थडे मनाया। बुलंदशहर पुलिस की इस पहल की जमकर तारीफ की जा रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग