ऐपशहर

विधवा भाभी से रेप के दो आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर में दो लोगों को विधवा महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विधवा के देवर और ननदोई पर महिला के पति की मौत के बाद रेप का आरोप है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 28 Feb 2019, 12:02 pm
बुलंदशहर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना में एक विधवा से उसके ही ससुराली रिश्तेदारों ने रेप कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दरिंदों ने महिला के पति की मृत्यु की बाद उनसे कई बार रेप किया। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों में से एक महिला के पति का छोटा भाई है जबकि दूसरा पति की बहन का पति।

महिला के परिवार ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। इसी साल जनवरी में लंबी बीमारी के बाद उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद से उसे ससुराल में प्रताड़ना दी जा रही थी। आरोप है कि दोनों आरोपी उसका गैंगरेप करते रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस में शिकायत होने के बाद अपने गांव पांडवनगर भाग गए। वहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला के भाई ने बताया, 'मेरी बहन के पति की मौत के बाद हमने उसके परिवार से कहा कि उसे हमारे साथ रहने दे लेकिन उन लोगों ने इनकार कर दिया। उन्होंने हमसे कहा कि वह बीमार है और हमसे 20 दिन तक बात नहीं करने दी।' परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत की और उनकी मदद से महिला को बचाया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग