ऐपशहर

बुलंदशहर: गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर गांव के पास गंगा तट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों किशोर नदी में गहरे उतर गए और डूबने लगे।

नवभारत टाइम्स 13 Jun 2019, 2:05 pm
बुलंदशहर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि

बुलंदशहर के नरसेना थाना के भगवानपुर में गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर गांव के पास गंगा तट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इस दौरान भगवानपुर निवासी राजवीर का 12 वर्षीय बेटा अमन और सराय छबील निवासी हीरा सिंह का बेटा अंकुर (13) नदी में डूबने लगे। लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों और गोताखरों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला।

डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवाश होकर नदी की तरफ भागे। इस बीच ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत किशोरों को बचाने का प्रयास शुरू किया। बाद में गोताखोरों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरों को स्याना के सीएचसी लेकर पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग