ऐपशहर

हत्याकांड में निडरता दिखाने के लिए यूपी पुलिस ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ही परिवार के नौ लोगों के नरसंहार के मामले में निडरता पूर्वक गवाही देने के लिए एक युवक को सम्मानित किया है। यूपी के DGP (अभियोजन) सूर्य कुमार ने युवक को शील्ड और प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया।

पीटीआई 9 Jan 2017, 5:45 pm
बुलंदशहर
नवभारतटाइम्स.कॉम up police awards man for boldly deposing in murder case
हत्याकांड में निडरता दिखाने के लिए यूपी पुलिस ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ही परिवार के नौ लोगों के नरसंहार के मामले को न्याय तक ले जाने के निडरता पूर्वक कार्य के लिए एक युवक को सम्मानित किया है। यूपी के DGP (अभियोजन) सूर्य कुमार ने अमरपाल लोधी नामक शख्स को नौ साल पुराने हत्याकांड में गुनहगारों को सजा दिलाने में किए गए प्रयासों के लिए शील्ड और प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया।

यह मामला बुलंदशहर के बरारी गांव का है। यहां सुखवीर सिंह के परिवार के नौ सदस्यों की हत्या उनके ही पड़ोसी रणवीर सिंह के परिवार ने कर दी थी। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इस केस में गवाह बनने पर अमरपाल लोधी को आरोपी रणवीर सिंह के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। लोधी पर हमला भी हो चुका था। इन सबके बावजूद लोधी ने मामले को अदालत में घसीटा, जहां हाल ही में आरोपी को मौत की सजा मुकर्रर की गई।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग