ऐपशहर

बुलंदशहरः नशे में धुत होमगार्ड ने की ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, पकड़ा गया

फायरिंग के समय होमगार्ड एसडीएम के सरकारी आवास में मौजूद था। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने होमगार्ड को पकड़ा और उसके हाथ से रायफल छीन ली।

नवभारतटाइम्स.कॉम 15 Sep 2019, 11:30 am
बुलंदशहर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात एक होमगार्ड ने नशे में धुत होकर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि यह होमगार्ड एसडीएम स्याना की सुरक्षा में तैनात है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उसने शराब पी और नशे में ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में तैनात पेशकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के घनसूरपुर गांव निवासी विक्रम होमगार्ड है। वह एसडीएम स्याना सुभाष सिंह की सुरक्षा में तैनात है। पुलिस ने बताया कि देर रात नशे में धुत होने के बाद होमगार्ड ने अपनी रायफल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के समय होमगार्ड एसडीएम के सरकारी आवास में मौजूद था। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने होमगार्ड को पकड़ा और उसके हाथ से रायफल छीन ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि होमगार्ड का मेडिकल कराया गया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। एसडीएम कोर्ट के पेशकार गवेंद्र सिंह ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग