ऐपशहर

डेढ़ सौ किलो के 'दरोगा जी'! टोल टैक्स से बचने के लिए पहनी खाकी, फिर शुरू किया वसूली का धंधा

Firozabad Fake Police: आरोपी के शरीर ने ही उसका राज खोल दिया। करीब 150 किलोग्राम वजन के युवक की बड़ी आकार की तोंद लटकी हुई है। आलम यह है कि पेंट की जिप तक सही से बंद नहीं हो पाती है। पुलिस ने इन 'दरोगा जी' को गिरफ्तार कर लिया है।

Curated byऐश्वर्य कुमार राय | नवभारतटाइम्स.कॉम 3 Oct 2022, 1:12 pm
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक फर्जी दरोगा का मामला सामने आया है। 23 साल का एक युवक खाकी वर्दी पहनकर और थ्री स्टार लगाकर गाड़ियों से रुपये वसूलता था। खास बात यह है कि आरोपी के शरीर ने ही उसका राज खोल दिया। करीब 150 किलोग्राम वजन के युवक की बड़ी आकार की तोंद लटकी हुई है। आलम यह है कि पेंट की जिप तक सही से बंद नहीं हो पाती है। पुलिस ने इन 'दरोगा जी' को गिरफ्तार कर लिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम फर्जी दरोगा
फर्जी दरोगा


फिरोजाबाद पुलिस के पास बीते कुछ दिनों से एक मोटे पुलिसवाले की तरफ से वसूली किए जाने की सूचना आ रही थी। बताया जा रहा था कि ताज एक्सप्रेस-वे से उतरते ही फिरोजाबाद जिले में नैशनल हाइवे पर एक इंस्पेक्टर रौब दिखाकर प्राइवेट बस और ट्रक ड्राइवर्स से वसूली किया करता था। जांच अभियान के दौरान राजा के ताल चौकी के पास वैगनआर कार में बैठा आरोपी मिल गया।

टूंडला पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहनों से अवैध वसूली करने की जानकारी मिली, जिसके बाद शख्स को अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वह फर्जी इंस्पेक्टर बनकर नेशनल हाईवे से निकलने वाले वाहनों को डरा धमका कर जब्त करने की धमकी दे कर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। वह टोल टैक्स बचाने के लिए भी पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करता था।

पकड़ा गया आरोपी


आरोपी मुकेश यादव पुत्र रामकिशन यादव गाजियाबाद के मकान नंबर-320 कड़कड़ मॉडल, साहिबाबाद थाना लिंक गेट का रहने वाला है। आरोपी के पास से दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, पुलिस की वर्दी, फर्जी आईकार्ड, एटीएम आदि कागजातों के अलावा एक वैगनआर कार भी बरामद की गई है, जिस पर 'पुलिस' का बड़ा सा स्टीकर लगाकर चलता था। इस दौरान उसके दो साथी भी होते थे, जिनके साथ मिलकर वह चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली किया करता था।
लेखक के बारे में
ऐश्वर्य कुमार राय
ऐश्वर्य कुमार राय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रड्यूसर कार्यरत। गृहनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश का गोरखपुर, जहां जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने के बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी-डिप्लोमा की पढ़ाई। पेशेवर सफर देश की एकमात्र त्रिभाषीय एजेंसी UNI-वार्ता से शुरू हुआ। फिर NBT के साथ आगे की यात्रा। दिल्ली और लखनऊ कर्मभूमि। यात्रा, सिनेमा, दर्शन, इतिहास में दिलचस्पी।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग