ऐपशहर

नशा मुक्ति केंद्र से 5 मरीज फरार

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर मेरठ रोड स्थित असालत नगर गांव में नशा मुक्ति केंद्र से रविवार सुबह ताला खोलकर 5 मरीज फरार हो गए। नशा मुक्ति केंद्र संचालक ...

Navbharat Times 20 Jan 2020, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर

मेरठ रोड स्थित असालत नगर गांव में नशा मुक्ति केंद्र से रविवार सुबह ताला खोलकर 5 मरीज फरार हो गए। नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ओ. पी. सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। असालत नगर गांव में एक नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। रविवार सुबह करीब 5 बजे यहां भर्ती 5 मरीजों को मेन गेट के ताले की चाबी मिल गई। मौका देखकर सभी ताला खोलकर फरार हो गए। भागने वालों में अमन चौधरी निवासी दिल्ली, विपिन चौधरी निवासी नबीपुर, जितेंद्र निवासी मेरठ, अनमोल निवासी दिल्ली, चेतन प्रकाश निवासी मुरादनगर शामिल हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग