वस, गाजियाबाद: जीडीए के बोर्ड मेंबर और निगम पार्षद आसिफ चौधरी ने शहर में हुए करीब 500 अवैध निर्माण की सूची तैयार कर ली है। इस सूची को सौंपने के लिए वह मंगलवार को वीसी कंचन वर्मा से मिलने गए थे। आसिफ चौधरी ने बताया कि वीसी अपने ऑफिस में नहीं थीं, इस वजह से अब वह गुरुवार को इस सूची को उन्हें सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसे रोकने का सख्ती से प्रयास नहीं किया जा रहा है। चुनाव के चलते इस समय शहर के अधिकांश हिस्से में तेजी से अवैध निर्माण हो रहा है। जीडीए का प्रवर्तन दस्ता चुनाव के बहाने हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण की सूची की जांच कर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी चाहिए।
आज जीडीए वीसी को सौंपेंगे 500 अवैध निर्माण की सूची
जीडीए के बोर्ड मेंबर और निगम पार्षद आसिफ चौधरी ने शहर में हुए करीब 500 अवैध निर्माण की सूची तैयार कर ली है। इस सूची को सौंपने के लिए वह मंगलवार को ...
Navbharat Times 18 Apr 2019, 8:00 am