ऐपशहर

कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 8 लोग क्वारंटीन

\B कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 8 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया। तीन दिन पहले मलिक नगर कॉलोनी में रहने वालीं महिला ...

Navbharat Times 24 May 2020, 8:00 am

\Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर :\B कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 8 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया। तीन दिन पहले मलिक नगर कॉलोनी में रहने वालीं महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिस पर कॉलोनी को सील कर दिया गया। नगर पालिका ने शनिवार को भी कॉलोनी को सैनिटाइज किया। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि सैनिटाइज कराने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के संपर्क में आए 8 लोगों को क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। सभी महिला के परिवार के सदस्य हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग