वस, गाजियाबाद : विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर बिना तलाक के दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है। जिसके बाद थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़िता के अनुसार 2007 में उसका निकाह हुआ था। उसकी 5 बेटियां हैं। आरोप है कि बेटियां होने के बाद ससुराल पक्ष से 1 लाख रुपये की डिमांड की गई। जिसके पूरा नहीं होने पर उसे परेशान किया गया। करीब डेढ़ महीने पहले पति दूसरी शादी कर फरार हो गया है और उन्हें खर्चा भी नहीं दे रहा है। जिससे वह काफी परेशान हैं।
बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप
विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर बिना तलाक के दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी से ...
Navbharat Times 18 Dec 2019, 8:00 am