ऐपशहर

भारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानून में बदलाव का किया विरोध

8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे काम करने वाले कानून को वापस लेने की मांग\Bएनबीटी न्यूज गाजियाबाद\Bभारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानून में किए गए परिवर्तन ...

संतराज ठाकुर | Navbharat Times 20 May 2020, 8:00 am

8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे काम करने वाले कानून को वापस लेने की मांग

\Bएनबीटी न्यूज गाजियाबाद

\B

भारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानून में किए गए परिवर्तन का विरोध किया। संघ के जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि श्रमिकों को 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे काम किए जाने के नियम को वापस लिया जाए। इस संबंध में संघ ने मुख्यमंत्री के नाम श्रम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। संघ के जिला मंत्री विजेंद्र कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उद्योग बंद हैं। कुछ उद्यमियों ने अपने यहां से श्रमिकों को हटा दिया था। उन्होंने सरकार से ऐसे श्रमिकों को वापस काम पर रखवाने की मांग की। साथ ही सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में संविदा पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन दिलवाने को भी कहा। गाजियाबाद में ऑटो चालक और रेहड़ी पटरी वाले श्रमिकों को पंजीकृत करा कर सुविधा दिलाई जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उनतक पहुंचाया जाए।

लेखक के बारे में
संतराज ठाकुर

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग