गाजियाबाद इंटरनैशनल विमिंस डे पर गाजियाबाद में दिनदहाड़े सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट की पत्नी से मंगलसूत्र छीन लिया गया। मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब महिला एक कीर्तन कार्यक्रम से लौट रही थीं। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई। कविनगर थाना इंचार्ज अशोक सिसौदिया ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह वारदात शास्त्रीनगर में रहने वाली हृदेश शर्मा के साथ हुई। इनके पति प्रमोद शर्मा दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट में सुपरिटेंडेंट हैं। मंगलवार को हृदेश अपने घर के पास ही एक कीर्तन कार्यक्रम में गईं थी। वहां से दोपहर में वह पैदल ही लौट रही थीं। घर के सामने पहुंचकर वह गेट खोलने लगीं तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।
घर के बाहर से छीन लिया मंगलसूत्र
इंटरनैशनल विमिंस डे पर गाजियाबाद में दिनदहाड़े सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट की पत्नी से मंगलसूत्र छीन लिया गया
नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Mar 2016, 10:37 pm